उद्यमियों से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता से कराए निस्तारण: डीएम 

Share
भदोही। डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। जिसमें उद्योग-व्यापार प्रतिनिधियों, उद्यमियों और निवेशकों के साथ व्यापार, निवेश, निर्यात और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।डीएम ने कहा कि उद्यमियों से जुड़े सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए। सभी विभागीय अधिकारी सहयोगात्मक और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करें, ताकि जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिले और रोजगार के अवसर बढ़ें। उन्होंने खाद्य एवं रसद, विद्युत, प्रदूषण नियंत्रण, व्यापार कर सहित अन्य विभागों को व्यापारियों की समस्याओं के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए। एक्सईएन विद्युत को विद्युत शिकायतों के त्वरित समाधान और रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/बैठक में व्यापारियों ने माधोसिंह से खमरिया होते हुए डेडवा मार्ग के सुदृढ़ीकरण, राजपुरा रिंग मार्केट में पार्किंग व्यवस्था, कारपेट सिटी में आवंटित प्लांट पर भवन निर्माण में आ रही कठिनाइयों, कारपेट बैंकिंग क्लस्टर, मॉडर्न डाईंग हाउस के संचालन, ओडीओपी सामान्य सुविधा केंद्र को क्रियाशील करने और निर्यातकों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे उठाए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा के दौरान डीएम ने एलडीएम को निर्देश दिए कि जिन बैंकों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने सभी बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक ऋण प्रकरण स्वीकृत करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, लैंड बैंक डाटा, प्लग एंड प्ले पार्क विकसित करने, सिटी ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस, डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब के प्रभावी क्रियान्वयन और पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने बीडा क्षेत्र के निवासियों से भवन निर्माण से पहले नक्शा स्वीकृत कराने की अपील भी की। इस मौके एकमाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, आलोक बरनवाल, ज्ञानपुर चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता सहित उपायुक्त उद्योग दयाशंकर, एलडीएम अमित कुमार, पीडब्ल्यूडी, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *