बाबा साहब के सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने की है जरूरत: आरिफ सिद्दीकी

Share
भदोही। संविधान रचयिता बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को नगर के पचभैया मोहल्ले में स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो.आरिफ सिद्दीकी के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर उनकी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो.आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि देश के एक महान महापुरुष की जयंती है। जिनका नाम बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर है। जिन्होंने देश की आजादी के बाद संविधान की रचना की। वह संविधान जिसमें सभी को एक समान अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर ने हमे संविधान रूपी एक वृक्ष लगा कर जो जीने का अधिकार दिया है। उस अधिकार को भाजपा की सरकार खत्म करने का प्रयास कर रही है। जो देश हित में ठीक नहीं है। श्री सिद्दीकी ने कहा कि बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर गरीबों, मजदूरों, किसानों व महिलाओं के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए एक आंदोलन को छेड़ा था। उस आंदोलन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। तभी संविधान बचेगा और बाबा साहब के विचारों को बचाया जा सकता है।read more:https://khabarentertainment.in/retired-teachers-were-given-a-warm-farewell-at-the-felicitation-ceremony-their-services-were-remembered/इस मौके पर नान्हक यादव, भोलानाथ गौतम, अभिषेक यादव, सुरेश यादव, मंथलाल गौतम, हरिबंश गौतम, ब्रिजबली गौतम, प्रमोद यादव, हिर्दय सरोज, महेंद्र गौतम, घनश्याम पासी, अमरेश गौतम, आशोक यादव प्रधान, डॉ. बीएन यादव, सुरेश यादव, डॉ. मुरारी लाल गौतम, अशोक कुमार सरोज, सूरज कुमार गौतम, नीरज कनोजिया, महेंद्र गौतम, गोविंद यादव, कमलाशंकर गौतम, बिहारी लाल गौतम, घनश्याम गौतम, राजेन्द्र प्रसाद गौतम, प्रदीप यादव, परमेश्वर विश्वकर्मा, भग्गू यादव, रामराज यादव, रतनलाल प्रजापति, रामफेर बिंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *