रसूलाबाद (कानपुर देहात)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा भैसायाँ के मजरा यादव नगर में भारी बारिश के बाद तालाब का गंदा पानी गांव में घुस गया है। गंदे पानी से स्कूली बच्चों का निकलना होता है तो वहीं जानवरों और कच्चे मकानों को भारी खतरा पैदा हो गया है। मकानों के धंसने और संक्रामक बीमारी फैलने की प्रबल संभावना को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/
प्रधान ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र
ग्राम प्रधान संजू पाल व समस्त ग्रामवासियों चुनमु सिंह, डोरी यादव, काशीराम, जगदीश, बबलू यादव, कालंदर सिंह आदि ने उपजिलाधिकारी रसूलाबाद को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि गांव में जलभराव से आम जनमानस त्रसित है। प्रार्थना पत्र में स्थलीय निरीक्षण कराकर शासन व प्रशासनिक स्तर से जेसीबी चलवाए जाने का आदेश पारित कर गंदा पानी निकलवाए जाने की मांग की गई थी। जिस पर एसडीएम कार्यालय से 29/09/26 को जांच आख्या के आदेश हुए थे
शासन-प्रशासन के सामने ही जेसीबी से खुदाई
शिकायत के बाद आज ग्राम प्रधान संजू पाल ने जेसीबी मशीन मंगवाकर शासन व प्रशासन के सामने ही खुदाई करवाकर जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करा दी है। प्रधान ने बताया कि अगर जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।