कानपुर देहात अकबरपुर में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हाथों में कांग्रेस के झंडे और विरोध की तख्तियां थीं। यहां चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई।किसान कांग्रेस मध्य जोन प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव जी ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर ‘वोट चोरी’ कर जबरन सरकार बनाई। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को भाजपा का एजेंट बताते हुए उन्हें बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की।
read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर ओवरब्रिज से तहसील तक पैदल मार्च निकाला और ज्ञानेश का पुतला फूंका। पुलिस ने कचहरी की ओर बैरिकेडिंग कर मार्च रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट तक पहुंच गए।नेता मोहित यादव जी ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के इशारे पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि इससे पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भाजपा की सरकार बनी, जिसे उन्होंने लोकतंत्र की हत्या बताया। ये आरोप कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए हैं।किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने राहुल गांधी के बयानों का जिक्र करते हुए ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग को भाजपा के रंग में रंगने का आरोप लगाया। मार्च का संचालन जिला महासचिव नीरज शर्मा ने किया।