बेहट की दरगाह शाह अब्दुल्लाह शाह में उर्स अकीदत के साथ मनाया गया

Share

बेहट। गुरुवार को नगर के मौहल्ला पीरतला में स्थित हजरत शाह अब्दुल्लाह शाह की  दरगाह में उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर जायरीनों ने मजार शरीफ पर चादर भी चढ़ाई।चादरपोशी के बाद दरगाह परिसर में लंगर (तबर्रुक) का वितरण किया गया। इसके उपरांत देर शाम महफिल-ए-कव्वाली का आगाज हुआ। कार्यक्रम में गंगोह से तशरीफ लाए मशहूर कव्वाल नसीर गंगोही ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया, जिस पर श्रोता देर रात कार्यक्रम में बैठे रहें।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस मौके पर माईनुद्दीन उर्फ पीरू मियाँ, मोहम्मद अहमद काजमी, सैय्यद जमुर्रत हुसैन, हाजी आफताब पीरजादा, वज्जू पीरजादा, बिलाल पीरजादा, पीरजी अदिल, हमीद पीरजादा, शाह सैफी, मुस्तकीम पीरजादा, गुडु पीरजादा, शानू पीरजादा, शेरे अली जुबी पीरजादा, शाहजेब पीरजादा,  मोहम्मद इनाम, उमर पीरजादा, खादिम पीरजी नवीद, अजमल पीरजादा, यासिर हुसैन गुल सैय्यद,  कलीम पीरजादा, सैय्यद मुकरर्म हुसैन, सैय्यद इंतेजार, सैय्यद समीर, मोहम्मद आसिफ, साबिर खान, मोहसिन शाह, तहमीद हुसैन, रियाज हुसैन, सैय्यद नईम, जैनुल आबदिन, सैय्यद मूर्तजा,पीरजी अशरफ, सैय्यद शिब्ली, सैय्यद तल्हा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *