गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय और सोसाइटी ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। आदर्श विजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज और सोसाइटी ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य संयुक्त शैक्षणिक और संयुक्त अनुसंधान पहलों के माध्यम से अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना, फैकल्टी और छात्रों के लिए डेवलपमेंट प्रोग्राम, संयुक्त कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप और वैज्ञानिक कार्यक्रम, रिसर्च पब्लिकेशन और ज्ञान का आदान-प्रदान, उद्योग और शैक्षणिक सहयोग, भविष्य के हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए कौशल विकास और करियर में आगे बढ़ने के अवसर विकसित करना है।
read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/डीन हेल्थ साइंस प्रो. डॉ. रणजीत सिंह द्वारा इस मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए गए, तथा सोसाइटी ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर से नेशनल सेक्रेटरी डॉ. उपेंद्र नगाइच द्वारा हस्ताक्षर किए गए। शोभित विश्वविद्यालय से प्रो. डॉ. भूपेंद्र चैहान शामिल रहे। समझौता ज्ञापन संसाधनों के आदान-प्रदान और संयुक्त कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप और वैज्ञानिक कार्यक्रम के माध्यम से नियमित अकादमिक बातचीत पर जोर देता हैं। बोलते हुए दोनों संस्थानों के नेतृत्व ने आशा व्यक्त की कि यह साझेदारी लक्ष्यों के अनुरूप छात्र विकास, शैक्षणिक संवर्धन और अनुसंधान उत्कृष्टता में महत्वपूर्ण योगदान देगी। यह साझेदारी फार्मास्युटिकल शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान पब्लिकेशन की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है, जिससे न केवल दोनों संस्थानों के छात्रों और संकाय को बल्कि व्यापक शैक्षणिक और अनुसंधान समुदाय को भी लाभ होगा।