बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र की महिला उपाध्यक्ष नीरज वर्मा को पार्टी नेतृत्व ने बाराबंकी का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी की घोषणा के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, ब्लॉक प्रमुखों, प्रधानों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर पुष्पगुच्छ व फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीरज वर्मा को जिला प्रभारी बनाए जाने को संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनके जिला प्रभारी बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। नीरज वर्मा ने कहा कि प्रदेश संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से मिलने वाले प्रत्येक दायित्व को वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगी। संगठन के निर्देशों के अनुरूप जिले में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी। बधाई देने वालों में प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ‘भुल्लन’, रसद एवं खाद्य राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन रामनाथ वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश, जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार जायसवाल, जिला महामंत्री बृजेश रावत, सिद्धौर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, हरख ब्लॉक प्रमुख रवि रावत, जैदपुर के पूर्व प्रत्याशी वेद प्रकाश रावत, जिला पंचायत सदस्य लवली रावत, कोठी मंडल अध्यक्ष तीरथ राम वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष सत्यनाम वर्मा ‘गुड्डू भैया’, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्रधान प्रतिनिधि कमल सिंह पटेल, प्रधान गणेश वर्मा, सिद्धौर चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू रावत, सिद्धौर मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिसोदिया और जैदपुर के पूर्व प्रत्याशी अमरीश रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।