बड्डूपुर (बाराबंकी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे ‘कहानी बदलाव कीकृसेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को विधानसभा क्षेत्र 266-कुर्सी के निन्दूरा ब्लॉक के घुंघटेर में किसान संगोष्ठी एवं कृषि मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा रहे। विधायक ने किसानों और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कृषि विकास के साथ क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का लोग स्वयं आकलन कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास से जुड़े जो कार्य अभी शेष हैं, उन्हें वर्ष 2027 के बाद पूरा कराया जाएगा। किसानों से सरकार की ओर से संचालित कृषि संबंधी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान भी किया।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteकार्यक्रम के दौरान विधायक ने कृषि विभाग, बाल विकास, मृदा परीक्षण, स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉलों पर उपलब्ध योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से किसानों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी राजित राम, उपनिदेशक कृषि उमेश कुमार, शील रतन मिहिर, विशाल सिंह, प्रदीप रावत, योगेंद्र पटेल, धर्मेंद्र गुप्ता, दिनेश सिंह तोमर, शिवदयाल जायसवाल, सुशील अग्निहोत्री, मोहम्मद शब्बीर, अवधेश कुर्मी और अजय गुप्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यकर्ता और जनता का विश्वास सर्वाेपरि: नीरज वर्मा
ऽ भाजपा जिला प्रभारी बनी नीरज वर्मा, समर्थकों में उत्साह
ऽ संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, स्वागत को उमड़ा पार्टी का कुनबा
ऽ जनप्रतिनिधियों से लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं तक ने दी बधाई