स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी संस्थानों में शान से फहराया गया तिरंगा

Share

बहराइच ( मिहींपुरवा )। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मद्धेशिया सहित सभी सभासदों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिहीपुरवा चिकित्सक डॉ. महेश विश्वकर्मा सहित समस्त स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अभिषेक वर्मा तथा खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया इस दौरान  पंचायत सचिव शैलेश सिंह, सुशील सिंह, विजय वर्मा सहित समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। इसके बाद परिसर में रैली निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/वहीं सर्वोदय इंटर कॉलेज मैं प्रबंधक परमहंस मद्धेशिया एवं प्राचार्य मनोज कुमार यादव पूर्व प्रबंधक श्रवण कुमार मद्धेशिया, नवयुग इंटर कॉलेज में योगेश प्रताप सिंह, बैजू सिंह, प्राचार्य सुभाष वर्मा सहित सभी शिक्षक  सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। थाना प्रभारी मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा बच्चों को पुरस्कार तथा मिष्ठान वितरण किया ।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुडवा बलराम चौधरी ने अपने आवास पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया तथा उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरित किया। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *