बहराइच ( मिहींपुरवा )l स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर क्षेत्र के युवाओं की ओर से चौराहे पर “एक शाम देश के नाम” रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने गीत, गजल, कव्वाली और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने देशभक्ति से जुड़े विचार साझा करने के साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं की ओर भी लोगों और जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया। देर रात तक चले आयोजन में लोगों का उत्साह देखते ही बना। आयोजन को सफल बनाने में श्रेयांश मौर्य , राहुल मद्धेशिया , प्रेम प्रकाश सिंह,नूर अली, विवेक मद्धेशिया, फैसल खान, उत्कर्ष सिंह, मुकुल खान, लाला, नासिर खान , मुकुल खान सहित क्षेत्र के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।