भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानपुर स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। इस दौरान परेड का गहन निरीक्षण करते हुए अनुशासन, एकरूपता एवं दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा UP-112 पीआरवी वाहनों, वज्र वाहन, अन्य राजकीय वाहनों, सुरक्षा एवं निगरानी में प्रयुक्त ड्रोन कैमरों तथा डॉग स्क्वाड टीम का सघन निरीक्षण किया गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette निरीक्षण के दौरान UP-112 पीआरवी एवं वज्र वाहनों की साफ-सफाई, रख-रखाव, वायरलेस संचार प्रणाली, आपातकालीन उपकरण, हूटर, फ्लैशर लाइट, मेडिकल किट तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। साथ ही ड्रोन कैमरों की तकनीकी कार्यक्षमता, बैटरी, कैमरा गुणवत्ता एवं संचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा डॉग स्क्वाड टीम के प्रशिक्षित श्वानों की फिटनेस, प्रशिक्षण, तत्परता एवं आवश्यक उपकरणों का भी अवलोकन कर संबंधित प्रभारियों को सभी व्यवस्थाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि,सुरक्षा उपकरण, ड्रोन, डॉग स्क्वाड एवं अन्य पुलिस संसाधन सदैव पूर्णतः क्रियाशील एवं आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि राजकीय संपत्ति एवं उपकरणों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व के साथ सुनिश्चित करें।