काशी से वडनगर तक गूंजेगा युवा शक्ति का संकल्प, उन्नाव में दो दिन ठहरेगी यात्रा

Share
उन्नाव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा शुक्रवार को उन्नाव पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि युवा मोर्चा की ओर से काशी से गुजरात के वडनगर तक विशाल सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकाली जा रही है। करीब 20 दिन चलने वाली यह यात्रा 10 राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा का दो दिन का प्रवास उन्नाव में रहेगा, जिसकी रूपरेखा शुक्रवार को तय की जाएगी।
रोहित मिश्रा ने बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों से नदियों का जल एकत्र किया जाएगा। वडनगर के शर्मिष्ठा तालाब और नौ नदियों के जल से श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा का समापन 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर में होगा।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
बेरोजगारी के सवाल पर बोले रोहित मिश्रा—सरकार नौकरी के साथ स्वरोजगार पर भी दे रही जोर
पत्रकारों द्वारा बेरोजगारी को लेकर पूछे गए सवाल पर रोहित मिश्रा ने कहा कि सरकार के कार्यकाल में पुलिस विभाग में सवा लाख से अधिक नौकरियां दी गई हैं। लोक सेवा आयोग के माध्यम से भी भर्तियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वरोजगार को भी बढ़ावा दे रही है। उनके मुताबिक रोजगार का मतलब केवल नौकरी नहीं, बल्कि व्यक्ति का अपने परिवार का सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ भरण-पोषण करने में सक्षम होना भी है। सरकार नौकरी और स्वरोजगार दोनों क्षेत्रों में काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *