सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस मिशन शक्ति 6.0 के तहत जिलेभर में जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला उत्पीड़न, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम तथा महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ पुलिस टीमों द्वारा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में बिना डर के पुलिस से शिकायत करने की अपील की जा रही है। वहीं, साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ऑनलाइन निवेश, सोशल मीडिया, टेलीग्राम, फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप और क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर होने वाली ठगी के तरीकों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। पुलिस ने ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति को नहीं बताने तथा संदिग्ध लिंक से दूर रहने की सलाह दी है। पुलिस ने साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने और साइबर अपराध की आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। इसके अलावा आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090 व 1091 तथा महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में भी बताया जा रहा है।