गोलीकांड में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन किया जाम

Share
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहांव गांव के पासीपुरा में सोमवार की देर रात गोलीबारी की घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर महाराजगंज गोलंबर के पास सड़क जाम कर दिया। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया।जानकारी के अनुसार, मोहांव के पासीपुरा निवासी अजय कुमार पासी (पुत्र प्रकाश पासी) और इस्लामाबाद निवासी सुरेंद्र कुमार (पुत्र बिरजू राम) को गोली मारी गई थी। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान अजय कुमार पासी की मौत हो गई। वहीं, सुरेंद्र कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/घटना में बकराबाद के ग्राम प्रधान संजय बिंद पर दोनों युवकों को गोली मारने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद हमलावर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने बाइक में आग लगा दी।युवक की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित लोगों ने महाराजगंज गोलंबर के पास फोरलेन पर जाम लगाकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही गाजीपुर के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने और स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया।सड़क जाम के कारण फोरलेन पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपों की पुष्टि में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *