गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन, पर मंगलवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में मोर्चा के पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक हुई ।बैठक में भाजपा की मजबूती व संगठन सोच को साकार करने के लिए पदाधिकारियों से जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने आह्वान किया और कहा कि बैठक में सभी पदाधिकारियों ने क्रमवार अपना परिचय देते हुए संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं सहयोग पर विचार-विमर्श किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की योजना रचना बनाई। सभी पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में अरविंद प्रजापति भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मोर्चा महामंत्री गुड्डू राजभर,विशाल चौरसिया, राजेश कुशवाहा, मनीष कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुशवाहा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुशवाहा,चंद्रीका शर्मा एवं राकेश सिंह यादव उपस्थित रहे।