गरीबों, वंचितों के लिए काम कर रही है पार्टी: हरिलाल पाल 

Share
भदोही। अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल, संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर एवं भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन के साथ हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरिलाल पाल ने कहा कि हमारे नेता बाबू सोनेलाल पटेल कहा करते थे कि आप हजारों बार सत्ता परिवर्तन कर लें लेकिन बगैर व्यवस्था परिवर्तन के कुछ होने वाला नहीं है। हम सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन करने आए हैं। राष्ट्रीय सचिव बौद्धिक मंच ने ग्राम सभा के पुराने साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और पार्टी में पुनः सक्रियता से काम करने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रदेश सचिव आनंद पटेल ने कहा कि पार्टी हमेशा से गरीबों, वंचितों और कमेरों के लिए काम कर रही है। प्रदेश के नेता चिकित्सा मंच रूद्र पटेल ने 2 जुलाई को डॉ.सोनेलाल पटेल की जयंती पर मिले अपार जनसमर्थन के लिए भदोही वासियों का आभार व्यक्त किया। पूर्व प्रदेश सचिव नंद जायसवाल ने कहा कि पार्टी बिना भेदभाव के जन-जन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।read more:https://pahaltoday.com/sukesh-chandrashekhar-granted-bail-in-rs-200-crore-money-laundering-case/ हर वर्ग और महिला बहनों का पार्टी से जुड़ना पार्टी के लिए हितकारी है। महासचिव हासिम हाशमी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज पार्टी प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में बहन अनुप्रिया पटेल को मुख्यमंत्री की कुर्सी दिलाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष युवा मंच मोहित स्वर्णकार, उदल पटेल, शाहनवाज अंसारी, याकूब अंसारी, सरफराज नवाज, अरदास श्रीवास्तव, राजदेव पटेल, बसंत पटेल, सनी बिंद, तिरंगा पटेल, राहुल गुप्ता, आकाश पटेल, कपिल देव बिंद, उमाशंकर पटेल, वंसराज पटेल, मोतीलाल मौर्य, विनय तिवारी, कप्तान सरोज, शाह आलम, रामचरित्र सरोज, जयप्रकाश मौर्य, सत्यम मिश्र, ओमकार पाल, जवाहर लाल पटेल, संतोष प्रजापति, रामकुमार पटेल, सुधारी देवी, सुभावती देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जगदीश गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *