राज्यमंत्री ने कल्याणी नदी पर सेतु और गौशाला की रखी आधारशिला

Share

बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट में सोमवार को दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के बनीकोडर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहपुर मुरारपुर कोयलहा में इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में शाहपुर मुरारपुर कोयलहा-सुल्तानपुर संपर्क मार्ग पर कल्याणी नदी पर बनने वाला एक लघु सेतु शामिल है, जिसकी स्वीकृत लागत 787.64 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त, 165.89 लाख रुपये की लागत से एक वृहद गौशाला का भी निर्माण किया जाएगा। दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कल्याणी नदी पर बनने वाला लघु सेतु क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था को मजबूत करेगा, जिससे आवागमन सुरक्षित, सुगम और तेज होगा। वहीं, वृहद गौशाला के निर्माण से निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। शर्मा ने जोर देकर कहा कि ये दोनों परियोजनाएं जनकल्याण, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर गांव के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री पवन सिंह श्रिंकूश्, जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, जिला मंत्री रुपेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा श्नयनश्, कमलेश वर्मा, ग्राम प्रधान शिवमगन धीमान, धर्मेंद्र सिंह, दीपक वर्मा, ज्ञानेंद्र तिवारी, आशीष मिश्रा, अमरेश सिंह, बुधराम विश्वकर्मा, राम कुमार सिंह, अमित सिंह, श्यामू सिंह, फूलचंद्र निषाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/अखंडता का सशक्त प्रहरी थे डॉ. मुखर्जी: सतीश बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बाराबंकी के सिद्धौर क्षेत्र में प्रख्यात राष्ट्रवादी नेता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई। यह कार्यक्रम क्षेत्र के कई स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण करके हुआ। नई सड़क तिराहा स्थित आवास पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने भी डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। इस अवसर पर प्रदीप कुमार द्विवेदी सहित कई लोग उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उन्हें दूरदर्शी शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और भारत की एकता व अखंडता का सशक्त प्रहरी बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वाेपरि मानते हुए अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने राष्ट्र सेवा, समाज कल्याण और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेश रावत ने कार्यकर्ताओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कोठी मंडल अध्यक्ष रामतीरथ वर्मा, सिद्धौर मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह सिसोदिया, निवर्तमान कोठी मंडल अध्यक्ष कमल सिंह पटेल, पूर्व कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन रामनाथ वर्मा, कौशलेंद्र शुक्ल, सुशील जायसवाल, लवलेश अवस्थी, लवकुश तिवारी और मुकेश तिवारी सहित कई अन्य लोगों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *