डॉ. विजय यादव को काशी क्षेत्र मंत्री का दायित्व मिलने पर महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं

Share
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कृष्ण सुदामा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. विजय यादव को भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र में मंत्री पद का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बाद उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की टीम ने प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण यादव के नेतृत्व में कृष्ण सुदामा इंस्टीट्यूट पहुंचकर डॉ. विजय यादव से औपचारिक मुलाकात की और उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।इस अवसर पर महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. विजय यादव को काशी क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना संगठन और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. यादव अपने अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण के साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने डॉ. विजय यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के साथ उनका सदैव सहयोगात्मक व्यवहार रहा है।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ नए दायित्व के साथ उनके कंधों पर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आई है, जिसके लिए महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की पूरी टीम ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।मुलाकात के दौरान डॉ. विजय यादव ने महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सभी पत्रकारों का सम्मान किया। उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों द्वारा दी गई शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और लोकतंत्र में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकारों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को सामने लाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया जाता है। उन्होंने पत्रकार साथियों के प्रति अपना सम्मान एवं सहयोग की भावना व्यक्त की।इस अवसर पर महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजीत विक्रम यादव, मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत मोदनवाल, गुड्डू सिंह टीका तथा जिलाध्यक्ष सुनील दुबे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।मुलाकात के दौरान पत्रकारों और डॉ. विजय यादव के बीच विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। कार्यक्रम आत्मीय एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।महाग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की टीम ने डॉ. विजय यादव को काशी क्षेत्र मंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर पुनः बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *