गाजीपुर दुल्लहपुर। दुल्लहपुर से अमारी गेट को जोड़ने वाली सड़क मार्ग पर जलजमाव और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी।जनता की इस समस्या को देखते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार पांडे के नेतृत्व में सड़क पर तत्काल राहत कार्य कराया गया। उनके प्रयास से जलजमाव वाले स्थानों पर गिट्टी गिरवाकर गड्ढों को पाटने का कार्य कराया गया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी राहत मिली।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/अनिल कुमार पांडे ने कहा कि यह केवल अस्थायी राहत है। सड़क की समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए प्रशासन से बातचीत की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रशासन के माध्यम से सड़क को पिच कराने का कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से निजात मिल सके।स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि खराब सड़क और जलजमाव के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। गिट्टी डालकर गड्ढे पाटे जाने से फिलहाल आवागमन आसान हुआ है। लोगों ने प्रशासन से सड़क का स्थायी निर्माण जल्द कराने की मांग की है।