शेरकोट । खो नदी का कटाव अब नए पुल के पास स्थित एक बंद पेट्रोल पंप तक पहुंच गया है। नदी यहां तेजी से जमीन काट रही है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण कटाव और तेज होने की आशंका जताई जा रही है।
*नए पुल के पास सबसे ज्यादा खतरा*स्थानीय लोगों के अनुसार खो नदी शेरकोट के नए पुल के निकट बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे सीधे टकरा रही है। पिछले दो वर्षों में नदी यहां कई बीघा जमीन पहले ही काट चुकी है। इस बार पानी का स्तर अधिक होने से स्थिति और गंभीर हो गई है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ कटाव वाली जगह और शहर के बीच कुछ खाली भूमि के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी गुजरता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसी रफ्तार से कटाव होता रहा और खो नदी में बाढ़ की स्थिति बनी, तो एनएच और आसपास के इलाकों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।सिंचाई विभाग ने शुरू की निगरानी सिंचाई विभाग के एसडीओ विपिन कुमार ने बताया कि विभागीय टीम लगातार कटाव वाले स्थान पर निगरानी रख रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए कटाव रोकने के लिए जल्द ही आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे। फिलहाल टीम जलस्तर और कटाव की गति पर नजर रखे हुए है।