ब्रज गीतों व मयूर नृत्य के नाम रही दिवाली मेले की शाम

Share
महोबा । पनवाड़ी विकासखण्ड क्षेत्र के चुरारी गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिवाली महोत्सव एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र राजपूत  द्वारा मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए । दिवाली मेले की शाम ब्रज गीतों व मयूर नृत्य के नाम रही। मथुरा की शालिनी सिंह ने कलाकारों के साथ कृष्ण भक्ति गीतों की ऐसी प्रस्तुति दी कि देर रात तक दर्शक अपनी जगह पर खड़े होकर झूमने को मजबूर हो गए। मोर बन आयो रसिया, मोर बन आयो रसिया गीत पर मयूर नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। दिवाली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र राजपूत ने किया। मुख्य प्रस्तुति मथुरा की शालिनी सिंह एंड पार्टी की रही। कार्यक्रम की शुरूआत शालिनी सिंह ने दमादम मस्त कलंदर गीत के साथ की। इसके बाद फूलों की होली खेली गई। राधा कृष्ण के ऊपर ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र राजपूत ने फूलों की बारिश कर खुशी जताई। कलाकारों ने ‘सखी सपने में एक अनोखी बात हो गई, सांवरे से मेरी मुलाकात हो गई’… गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। ‘मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो…’ गीत पर राधा कृष्ण व साथी कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने करतब दिखाए। जिसे खूब सराहा गया। देर रात तक कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र राजपूत द्वारा गांव के हाई स्कूल एवं इंटर पास करने वाले 40 मेघावी छात्र छात्राओं को मंच के माध्यम से शिल्ड देकर सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *