अभाविप नीत डूसू एवं अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के तत्वाधान में डॉ बी आर अम्बेडकर इंटर्नशिप 5.0 का हुआ आगाज

Share

अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर लॉ इंटर्नशिप 5.0 का शुभारंभ हुआ, छात्रों के शैक्षणिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज पाँचवे संस्करण का ओरिएंटेशन प्रोग्राम संपन्न हुआ।यह इंटर्नशिप कार्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय के विद्यार्थियों को व्यावहारिक कानूनी अनुभव एवं न्यायिक व्यवस्था की गहन समझ प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस पहल के अंतर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय की विधि संकाय से कुल 964 आवेदन प्राप्त हुए थे,उनमें से 657 से अधिक विद्यार्थियों इंटरव्यू के आधार पर चुना गया आगामी 1 जुलाई से सभी चुने हुए विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं एवं कानूनी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में इंटर्नशिप करने का अवसर प्राप्त होगा। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम विद्यार्थियों को सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय एवं दिल्ली की विभिन्न जिला अदालतों में कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर प्रदान करेगा।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/डॉ. बी.आर. अम्बेडकर लॉ इंटर्नशिप विद्यार्थियों के लिए एक प्रभावशाली मंच के रूप में स्थापित हुई है, जो भावी विधि पेशेवरों को न्यायिक प्रक्रियाओं, न्यायालयीन कार्यवाही, विधिक प्रारूपण (लीगल ड्राफ्टिंग) एवं अधिवक्ता कौशल को समझने और विकसित करने का अवसर प्रदान करती है। इस इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय न्याय व्यवस्था की कार्यप्रणाली को समझने तथा अनुभवी अधिवक्ताओं से संवाद स्थापित करने का अवसर मिलेगा।दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि इस इंटर्नशिप का उद्देश्य विधि छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से सशक्त बनाना तथा उनके विधिक करियर के लिए मजबूत आधार तैयार करना है। यह कार्यक्रम युवा विधि विद्यार्थियों को न्याय व्यवस्था में सार्थक योगदान देने और संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करेगा तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्कृष्टता, पेशेवर विकास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करेगा।अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय पोद्दार जी ने अधिवक्ताओं के व्यवहार और उनकी समाज उत्थान में भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा “डॉ. बी.आर. आंबेडकर लॉ इंटर्नशिप 5.0 केवल एक इंटर्नशिप कार्यक्रम नहीं, बल्कि विधि विद्यार्थियों के लिए न्यायिक व्यवस्था को निकटता से समझने का एक सशक्त माध्यम है। अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत सदैव युवा विधि विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, कौशल विकास एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमें विश्वास है कि यह इंटर्नशिप कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, व्यावसायिक दक्षता एवं नेतृत्व क्षमता को नई दिशा प्रदान करेगा और भविष्य में राष्ट्र को उत्कृष्ट विधि विशेषज्ञ प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *