डीएमएफ व राज्य योजना के कार्यों की डीएम ने किया समीक्षा

Share

सोनभद्र। जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) एवं राज्य योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पटवध-बसुहारी मार्ग पर घाघर नदी के ऊपर निर्माणाधीन सेतु एवं पहुंच मार्ग की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण में तेजी लाने और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सेतु क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/बैठक में ग्राम मारकुण्डी-घुरमा मार्ग पर घाघर नदी स्थित पुराने एवं जर्जर पुल के स्थान पर बनाए जा रहे 8-सेल बॉक्स कल्वर्ट तथा सुरक्षात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने वर्षाकाल को देखते हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा कलवारी-राबर्ट्सगंज राज्य मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर सड़क अवसंरचना से यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र के आर्थिक तथा सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर परियोजनाओं की निगरानी करने तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित सभी विकास परियोजनाएं शासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इनके पूर्ण होने से जनता को बेहतर संपर्क मार्ग, सुरक्षित आवागमन एवं आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *