जनसुनवाई में दिव्यांग राहुल को मिला सहारा, डीएम ने भेंट की ट्राई साइकिल

Share

सोनभद्र। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला, जब जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने दोनों पैरों से दिव्यांग राहुल कुमार को ट्राई साइकिल प्रदान कर उनकी वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या का समाधान किया। ट्राई साइकिल प्राप्त करते ही राहुल के चेहरे पर खुशी झलक उठी और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/
चोपन मार्केट स्थित सब्जी मंडी के पास निवासी राहुल कुमार, पुत्र रतन प्रसाद, दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। दिव्यांगता के कारण उन्हें दैनिक कार्यों और आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जनसुनवाई के दौरान जब उनकी समस्या जिलाधिकारी के संज्ञान में आई तो उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद राहुल को ट्राई साइकिल भेंट की गई। ट्राई साइकिल मिलने के बाद राहुल ने उत्तर प्रदेश शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि अब वे अपने दैनिक कार्य पहले की अपेक्षा अधिक आसानी से कर सकेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासन की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पात्र दिव्यांगजनों को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी की इस संवेदनशील पहल की लोगों ने सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के प्रति प्रशासन की मानवीय सोच का उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *