हापुड। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में भूजल सप्ताह,की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।,बैठक में जनपद में भूजल स्तर को बढ़ाने और जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति पर चर्चा हुई।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/डीएम कविता मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जाए। भूजल स्तर सुधारने के लिए जागरूकता अभियान, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और अन्य उपायों को तेजी से लागू किया जाए। प्रशासन का लक्ष्य भूजल सप्ताह के दौरान अधिक से अधिक लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित करना है।