डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

Share
फिरोजाबाद*। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने अभिनव पहल करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वृक्षारोपण अभियान से जोड़ा। शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव के साथ जेवी इंटर कॉलेज, अलीनगर केंजरा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ पौधरोपण किया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि धरती को हरा-भरा और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में समाज के हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मातृशक्ति की प्रतीक हैं। जब एक मां किसी पौधे को सींचती है तो वह केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार तैयार करती है। उन्होंने महिलाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि मातृशक्ति के जुड़ने से यह सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन आंदोलन बनेगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया और जिलाधिकारी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य एवं डीसी एनआरएलएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी भानेंद्र सिंह, सदर एसडीएम सतेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी नवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *