जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों को दिलाया भरोसा कहा होगा गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण

Share
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों को दिलाया भरोसा कहा होगा गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व समयबद्ध निस्तारण हो सुनिश्चित: जिलाधिकारी
भदोही। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बुधवार को अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में आए  हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने एक-एक फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर समयबद्ध व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तत्काल ससमय व संतुष्टिपूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी वि/रा0 कुँवर वीरेंद्र मौर्य  व अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *