आधुनिक युग के निर्माता, कंप्यूटर युग के जनक राजीव गाँधी की श्रद्धा के साथ मनाई गई पुण्यतिथि

Share
 ललितपुर -भारत रत्न राजीव गाँधी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक युग की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर भारत के विकास की नई दिशा तय की। उनका जीवन देश सेवा और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहा।read more:https://pahaltoday.com/mega-electricity-solution-camp-was-organized-people-took-advantage-of-the-camp/
मनरेगा जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा कि राजीव गांधी जी गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने गांवों के विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए। राजीव गाँधी ने 21वी सदी भारत को ले जाने के लिए कई साहसिक कदम उठाये जिसमे कंप्यूटर युग कि शुरूआत  की आज उन्ही के कारण भारत का विश्व बाजार मे सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर मे दबदबा है आज उनकी नीतियां और विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बैठक मे जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह चन्देल, महासचिव शशिकांत दीक्षित, महिला अध्यक्ष नेहा तिवारी , जिला उपाध्यक्ष राजा राजपाल सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश शांडिल्य, हीरालाल सेन, सूर्या राजा, पवन विश्वकर्मा, बॉबी राजा, रफीक अली,सुनील अहिरवार, महेश रजक गजेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह बूढ़ी, सोहन सिंह दलपतपुर ,चीकू पठान,आदि उपस्थित थे बैठक का संचालन और आभार पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक ने किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *