जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व एमएलसी को ‘नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव’ पुस्तक भेंट की गई

Share

नई दिल्ली, । बिहार विधान परिषद के सदस्य और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय महासचिव डा अफाक अहमद खान को दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू की चर्चित पुस्तक ‘नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव’ पुस्तक भेंट की गई। खान ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में राजू की पुस्तक को बिहार के विकास के लिए एक बहुमूल्य दस्तावेज बताया और कहा कि नीतीश कुमार के 20 साल के शासन काल में बिहार में हुई विकास पर केद्रित यह पुस्तक अन्य राज्यों के लिए भी विकास का पैमाना तय करती है। डायमंड प्रकाशन दिल्ली से प्रकाशित राजू ने इस पुस्तक में विकास के सभी बिंदुओं को पिरोने की कोशिश की है।read more:https://pahaltoday.com/purushottam-month-fair-will-start-from-may-17/अपने मुख्यमंत्रित्व काल में नीतीश कुमार ने किस तरह बिहार में सड़कों का जाल बिछाया और राजधानी पटना से किसी भी जिले में चार से पांच घंटे की सड़क मार्ग से यात्रा सुगम की इसकी बानगी इस पुस्तक में दिखती है। मुंबई के चार किलोमीटर की मरीन ड्राइव से इतर राजधानी पटना में इस समय गंगा के किनारे-किनारे 15 किलोमीटर की सड़कों को जेपी मार्ग यानि मरीन ड्राइव नाम दिया गया है। इस लंबे मार्ग पर महिलाओं के लिए व्यापार, पर्यटन के साथ छात्र छात्राओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए मरीन ड्राइव का निमार्ण किया गया है जहां 24 घंटे लोग आ जा रहे हैं। बिना किसी बाधा के चार लेन के इस सुगम रास्ते को केंद्रित कर बिहार में हुए सर्वांगीण विकास का द्योतक बनाकर पुस्तक लिखी गई है। करीब ढाई दशक से दिल्ली के इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी संस्करण जनसत्ता में कार्यरत अमलेश राजू की इस पुस्तक से पहले साल 2010 में ‘जेपी जैसा मैने देखा’, साल 2021 में पत्रकार गांधी, साल 2022 में ‘गांधी और आंबेडकर’ के बाद बीते साल छात्रों के लिए ‘पत्रकारिता के व्यावहारिक गुर’ नामक पुस्तक बाजार में आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *