जिगना। जिगना थाना क्षेत्र के नरोइयां बाजार स्थित आई एम बी पब्लिक स्कूल की तीसरी मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षक का शव टिन शेड के पाइप के सहारे रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला बाजार निवासी 32 वर्षीय निशांत प्रजापति पुत्र रमाकांत प्रजापति बीते छ: वर्षों से पब्लिक स्कूल में अध्यापन व कोचिंग का काम करता था। बगल में ही किराए पर कमरा लेकर पत्नी के साथ रहता था। पत्नी भी इसी पब्लिक स्कूल में अध्यापन करती थी। पत्नी विनीता ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार की शाम को पब्लिक स्कूल में कोचिंग पढ़ाने गए थे। रात में वापस नहीं लौटे। सुबह जब वह पब्लिक स्कूल की तीसरी मंजिल पर पहुंची तो पति का बांध की रस्सी के सहारे शव लटक रहा था। पैर फर्स पर मुड़ा हुआ था। पत्नी ने बताया कि उसका मायका वाराणसी में है। 2020 में शादी हुई थी।read more:https://pahaltoday.com/shopkeepers-accused-of-attacking-passengers-with-sticks-and-rods/ थाना प्रभारी संजय सिंह की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने छानबीन किया। घटनास्थल पर उप निरीक्षक लवकुश शुक्ला, जै जै राम व पुलिसकर्मी डटे हुए हैं। पब्लिक स्कूल की छत पर शव मिलने की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवा टीचर का क्यों और किन परिस्थितियों में मौत हुई है इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।
मिर्जापुर से सेराज अहमद की रिपोर्ट