जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश की 71 विधानसभाओं में पंचायत उत्सव भवन बनाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में आज लखीमपुर जिले के कस्ता विधानसभा क्षेत्र के बेहजम ब्लाक के कैमा बुजुर्ग पंचायत में पहले पंचायत उत्सव भवन का शिलान्यास किया गया है।
भाजपा विधायक सौरभ सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार, समित अध्यक्ष रवि तिवारी ,प्रधान महेश कुमार, पूर्व प्रधान आरके वर्मा, हेमनाथ वर्मा,लेखपाल सन्तोष कुमार वर्मा और समित अध्यक्ष रवि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर इसका शिलान्यास किया है। यह पंचायत उत्सव भवन 1 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगा और इसे 6 से 8 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।read more:https://pahaltoday.com/big-blow-to-sp-senior-mirzapur-leader-amitabh-pandey-resigns/ भवन में 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी, जिससे जनता के बीच लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, कैमा बुजुर्ग को विकासखंड स्तर पर सौगात भी मिली है इस अवसर पर, भाजपा के विधायक सौरभ सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार, समित अध्यक्ष रवि तिवारी ने बताया कि कस्ता विधानसभा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आशीर्वाद रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 71 विधानसभाओं में से जिले का पहला पंचायत उत्सव भवन बेहजम ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैमा बुजुर्ग में बनना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों में मांगलिक आयोजनों के लिए सस्ती दर पर स्थान उपलब्ध कराने की पहल के जब तहत राज्य की कई विधानसभाओं में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण और शिलान्यास का कार्य चल रहा है।इन उत्सव भवनों की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:लागत और क्षमता: प्रत्येक भवन लगभग 1.41 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इसमें 100-150 लोगों की क्षमता वाला बड़ा हॉल, स्टेज, मंडप, लॉन और तीन कमरे शामिल हैं।सुविधाएं: भवन में वर-वधू पक्ष के लिए अलग कमरे, रसोईघर, पुरुष, महिला व दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक शौचालय की व्यवस्था होगी।आयोजक: इन भवनों का संचालन ग्राम पंचायतों द्वारा किया जाएगा और इनसे होने वाली 90 प्रतिशत आय पंचायतों को ही प्राप्त होगी।