भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Share

बहराइच ( मिहींपुरवा )। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) मिहीपुरवा बहराइच इकाई ने शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष  सरदार जितेंद्र सिंह विर्क के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा अमिता यादव को जनहित एवं किसान हित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी तहसील क्षेत्र की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से किसानों एवं आम जनता में भारी आक्रोश है।किसान यूनियन ने प्रमुख रूप से अवैध बालू खनन पर तत्काल रोक, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा संबंधित अधिकारियों की निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठन का कहना है कि ग्राम सभा सेमरहना (भरतपुर के निकट) सहित कई स्थानों पर खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/ज्ञापन में मोतीपुर विद्युत उपखंड की जर्जर विद्युत व्यवस्था में सुधार, जनता ढाबा से सेमरहना (भरतपुर) तक नई 11 केवी विद्युत लाइन स्थापित करने तथा लापरवाही बरतने वाले संबंधित जेई एवं एसडीओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की भी मांग की गई।इसके अलावा किसानों को उचित मूल्य पर समय से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, खाद की कालाबाजारी एवंओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई।भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन किसानों के साथ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज हुसैन, ओम प्रकाश वर्मा,रामादल वर्मा,राहुल मधेसिया,सोनू  मस्तराम वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *