बहराइच ( पयागपुर तहसील )। जनपद बहराइच के विकासखंड पयागपुर में बुधवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. राजेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुंटेहना तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर हटवा हरदास, लहड़ोरा एवं खुंटेहना में आयोजित नियमित टीकाकरण सत्रों का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एसीएमओ ने मरीजों एवं लाभार्थियों से संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा टीकाकरण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा टीकाकरण अभियान को पूरी सतर्कता और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/एसीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि, “बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।”इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर के अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, बीपीएम अनुपम शुक्ल सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।