लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अनेक क्षेत्रों का पौराणिक महत्व है। उस समय भी यह क्षेत्र विकसित थे। लेकिन परतंत्रता के काल खंड में इनकी घोर उपेक्षा हुई। गौरव के स्थलों का विध्वंस किया गया। वर्तमान समय में ऐसे जनपदों का विकास किया जा रहा है। नई पीढ़ी को इसकी जानकारी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों के माध्यम से नई पीढ़ी को भी जागरूक करते है। उनमें राष्ट्रीय गौरव का भाव जागृत होना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैनपुरी अपनी पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान तथा गौरवशाली विरासत के लिए जाना जाता है। मयन और च्यवन ऋषि की इस पावन धरा को नई पहचान मिली है। विकास कार्यों से यहां का स्वरूप बदल रहा है।वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के तहत बिना भेदभावमैनपुरी की ‘तारकशी’ को वैश्विक पहचान मिली है।शिकोहाबाद भोगांवफोर लेन राजमार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा किया गया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/जल जीवन मिशन के अन्तर्गत करीब दो लाख ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कराने की योजना निर्माणाधीन है।सरकार विकास परियोजनाओं के अन्तर्गत स्टेडियम, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, बाईपास, अच्छी सड़कों, रामलीला मैदान आदि के निर्माण लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा रही है। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की तैयारी है। निचली गंग नहर प्रणाली पुनर्वास और आधुनिकीकरण, पेयजल की पुनर्गठन योजना का कार्य हुआ है। आश्रम पद्धति विद्यालय बेवर का भी निर्माण हुआ है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का काम पूरा हो चुका है। सैनिक स्कूल का काम पहले ही पूरा हो चुका है। राजकीय पॉलिटेक्निक किशनी का निर्माण भी पूरा हुआ है।