10वां मां अन्नपूर्णा कांवड़ सेवा शिविर बना शिवभक्तों की सेवा का केंद्र

Share

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित अंबेडकर स्टेडियम में 1 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित 10वां मां अन्नपूर्णा कांवड़ सेवा शिविर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा और सुविधा के लिए समर्पित है। शिविर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़ियों के लिए भोजन, विश्राम, स्नान, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। शिविर का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया। वहीं प्रतिदिन शाम सात बजे आयोजित पूजन कार्यक्रम में नगर आयुक्त शिपु गिरी, नगर निगम के पार्षदों सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहती है। शिविर संचालक अमित जैन और हैप्पी इवेंट्स के निदेशक सागर धनराज ने बताया कि यह मां अन्नपूर्णा कांवड़ सेवा समिति का 10वां सेवा शिविर है। समिति का उद्देश्य हर शिवभक्त को 24 घंटे आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में कांवड़ियों के लिए भोजन और विश्राम के साथ स्नान व चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई है। शिविर में विशेष रूप से केसरयुक्त दूध, देसी घी की जलेबी, व्रत का भोजन और जूस की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा प्रतिदिन शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जा रहा है। पुष्पवर्षा से कांवड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
पुलिसकर्मियों को भी उपलब्ध करा रहे सुविधाएं…….
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों की सुविधा का भी समिति की ओर से ध्यान रखा जा रहा है। पुलिसकर्मियों को बारिश से बचाव के लिए रेनकोट आदि वितरित किए जा रहे हैं। शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सेवक वंश जैन, रशरन, रामपाल सैनी, नितीश अरोड़ा, मोनू, अनुज अरोड़ा, अनमोल धनराज, कृष्णा, अंश और शिवम सहित अन्य सेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा को ही भगवान शिव की सेवा मानकर शिविर का संचालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *