पुलिस बनी सहारा, चैकी प्रभारी की संवेदनशीलता से बची कांवड़िये की जान

Share

गागलहेड़ी। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा जहां आस्था, तपस्या और समर्पण का प्रतीक है, वहीं इस दौरान पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता भी श्रद्धालुओं के लिए बड़ा सहारा बन रही है। शुक्रवार सुबह गागलहेड़ी क्षेत्र के चांदपुर बस स्टैंड के निकट एक कांवड़िये की अचानक तबीयत बिगड़ने पर काली नदी चैकी प्रभारी अजय कसाना ने तत्काल सहायता पहुंचाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर करनाल जा रहा युवा कांवड़िया शिवम शुक्रवार सुबह चांदपुर बस स्टैंड के पास अचानक चक्कर आने से सड़क पर गिर पड़ा। कुछ देर पहले तक बोल बम के जयकारे लगाते हुए यात्रा कर रहा शिवम अचानक बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। कांवड़िये के सड़क पर गिरते ही आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में चिंता की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही काली नदी चैकी प्रभारी अजय कसाना तत्काल मौके पर पहुंचे।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/उन्होंने बिना देरी किए कांवड़िये को संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए निकट स्थित सेवा शिविर में पहुंचाया। इसके बाद शिवम को बेहतर उपचार के लिए हरोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय देखरेख में शिवम की हालत में सुधार बताया गया है। चैकी प्रभारी की तत्परता से समय रहते उपचार मिलने पर कांवड़िये के साथ मौजूद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। शिवम ने पुलिस और चैकी प्रभारी अजय कसाना का आभार जताते हुए कहा कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह काफी परेशान हो गया था, लेकिन पुलिस की समय पर मदद मिलने से उसे उपचार मिल सका। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन जहां सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाल रहा है, वहीं इस तरह की मानवीय पहल श्रद्धालुओं के बीच पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने चैकी प्रभारी की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *