*फिरोजाबाद*। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनके पालन की शपथ दिलाई गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आयोजित अभियान में यातायात पुलिस टीम ने बताया कि नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने पर विशेष जोर दिया गया।पुलिस ने निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने और गलत दिशा में वाहन न चलाने की अपील की।
read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/
साथ ही नाबालिगों को वाहन न चलाने, ट्रैफिक सिग्नल और सड़क संकेतकों का पालन करने तथा पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने के लिए भी जागरूक किया गया।
पुलिस की अपील:
फिरोजाबाद पुलिस ने आमजन से निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने, सड़क पर अतिक्रमण न करने और सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।