विधायक प्रतिनिधि स्नातक विजय सिंह यादव ने एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौप जिसमें उन्होंने बताया कि ,अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का अभिलंब उचित मुआवजा दिया जाए ,अतिवृष्टि से खराब हुई सड़कों की मरम्मत की जाए,NH-44 की हालत दयनीय है आए दिन दुर्घटनाये हो रही है जब तक हाईवे गड्ढा मुक्त ना हो जाए तब तक टोल टैक्स बंद हो।अवैध जहरीली कच्ची शराब पूर्णतः बंद हो!अन्य जनपदों और मध्य प्रदेश में हुई मोतों से प्रशासन सबक ले। नेहरू नगर (बच्चा जेल) बायपास रोड की चौड़ाई दो-दो मीटर दोनों ओर बढ़ाकर, नाली बनाई जाए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteनगर पालिका के मानचित्र में सड़क काफी चौड़ी है शहर में कई जगह गिट्टी,बालू,गुम्मा की अवैध टालों का संचालन सड़कों के किनारे धड़ले से किया जा रहा है,जबकि जिनका भण्डारण क्षेत्र मानक शासन द्वारा निर्धारित है उसके आधार पर हो।जिससे सड़कों पर जाम/अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।नेहरू नगर वार्ड नंबर 3 में स्थित बंसी धाम कॉलोनी में जल भराव को खाली किया जाए क्योंकि यहां पर कई स्कूल आसपास संचालित हैं बच्चों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है। खाली पड़े प्लाटों में झाड़/ झक्कड़ की कटाई कर, सफाई कराई जाए।नेहरू नगर ओवर ब्रिज की मरम्मत की जाए कई जगह गड्ढे होने से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।उक्त सात सूत्रीय मांगों को अभिलंब जनहित में पूरा करने को संबंधित विभाग को आदेशित करने का कष्ट करें।