शिक्षक दिवस पर आचार्यों का हुआ सम्मान

Share

शक्तिनगर, सोनभद्र। शिक्षक दिवस पर शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज खड़िया में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यों एवं शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शन्नी शरण रहे। विद्यालय के प्रबंधक जयप्रकाश कुशवाहा, प्रधानाचार्य सुनील तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य राजीव सहित अन्य उपस्थित लोगों ने शिक्षक दिवस के महत्व और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों को विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शन्नी शरण ने विद्यालय के आचार्यों को अंगवस्त्र एवं आचार्य वेश प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर आचार्यों में उत्साह देखने को मिला। समारोह में विद्यालय परिवार के शिक्षक, आचार्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *