बीना, शक्तिनगर। गणेश पूजा को लेकर बलिया नाला क्षेत्र स्थित विजय कंस्ट्रक्शन परिसर में प्रशासन एवं सीआईएसएफ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूजा आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बलिया नाला क्षेत्र और आसपास संचालित कंपनियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। वहीं सड़क पर आवागमन करने वाले वाहनों तथा पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ अधिकारियों ने आयोजकों से पूजा स्थल पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्थिति में प्रशासन से समन्वय बनाए रखने की बात कही। आयोजकों ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रशासन के सहयोग से आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। गणेश पूजा को लेकर क्षेत्रवासियों में भी खासा उत्साह है। पूजा को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बैठक के दौरान अजीत तिवारी, शिवकुमार सविता (अध्यक्ष), राजू ठाकुर, रितेश शर्मा, राजू यादव सहित बलिया नाला क्षेत्र के नगरवासी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।