नगीना।पुलिस ने नाबालिग दलित लड़की को बहला फुसला कर ले जाने वाले युवक सुशांत को गिरफ्तार कर लिया है।सुशांत अपने परिजनों के सहयोग से 28 दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को शादी की नियत से बहला फुसला कर ले गया था।थाना प्रभारी विकास कुमार ने लड़की बरामद होने व आरोपी युवक के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/विवेचक एसआई सरवेज खान ने बताया कि सुशांत नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर आंध्र प्रदेश ले गया था।उन्होंने कांस्टेबल सचिन कुमार व महिला कांस्टेबल स्वाति के साथ 16 जून को आंध्र प्रदेश से सुशांत व नाबालिग युवती को बरामद कर लिया और नगीना ले आए।एसआई सरवेज खान ने बताया कि लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करा दिए हैं और पहले से दर्ज प्राथमिकी में बीएनएस की धारा 65(1)/61 व 3(2)(वीए)एससी/एसटी एक्ट की वृद्धि कर दी गई है। गिरफ्तार युवक सुशांत पुत्र राजाराम निवासी ग्राम बिंजाहेडी थाना नगीना का चालान कर दिया गया है।ज्ञातव्य है कि नगीना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने नगीना थाना में 25 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 जून को दोपहर 12 बजे दूसरी बिरादरी का 19 वर्षीय युवक उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहका फुसलाकर जबरन ले गया है।नगीना पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने उसी के गांव में रह रहे थाना नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर बसी निवासी युवक सुशांत कुमार,उसकी मां कमलेश पत्नी अरविंद,सूरज पुत्र छबबा,अमन पुत्र केशव और नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव अल्लाहेडी निवासी सोहित पुत्र बबलू पर अपनी बेटी को बहका फुसलाकर भगा कर ले जाने का आरोप लगाया था।पीड़ित महिला ने पुलिस से नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अपनी नाबालिग पुत्री को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई थी।जिस पर नगीना पुलिस ने 25 जून को प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।