धामपुर। सहकारी संघ की पूर्व अध्यक्षा एवं भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री विजयलक्ष्मी शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और कल्याण की दिशा में सर्वसमावेशी एवं सराहनीय बजट बताया है।उन्होंने कहा कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की वरिष्ठ महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है। इससे प्रदेश की लाखों वरिष्ठ महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।विजयलक्ष्मी शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा वर्करों के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव भी स्वागत योग्य है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/इससे महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी सेवाओं को मजबूती मिलेगी और जमीनी स्तर पर कार्यरत महिला कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि महिला एवं बच्चों के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं को गति देने के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान करना प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच का परिचायक है। यह बजट समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों, विशेषकर महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।विजयलक्ष्मी शर्मा ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देने वाली ऐसी योजनाएं प्रदेश के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगी।