बिजनौर । कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल, ढाबों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) ने बताया कि सभी होटल एवं ढाबा संचालकों को प्रतिष्ठानों के बाहर रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने, भोजन, चाय, दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों की शुद्धता बनाए रखने तथा खाद्य सामग्री को ढककर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कुट्टू के आटे, खोया एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और ताजगी बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की खाद्य जनित अप्रिय घटना न हो।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/
प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत अब तक खाद्य तेल, पनीर, दूध, मावा, ड्राई फ्रूट, आइसक्रीम, शरबत, मख्खन एवं आटा सहित 81 खाद्य नमूने एकत्र कर रासायनिक परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त कांवड़ मार्ग पर स्थित मेडिकल स्टोरों तथा कांवड़ सेवा शिविरों में वितरित की जाने वाली औषधियों का भी निरीक्षण किया गया है। खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों की तैनाती की गई है। विभाग द्वारा अब तक 125 होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान निगरानी, निरीक्षण एवं आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।