ओलंपियाड में प्रतिभा दिखाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान, प्रमाण पत्र व पुरस्कार से बढ़ाया उत्साह

Share
जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के बरूईन स्थित संत राम नारायण शंकर शिव पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार (चेक), स्कॉलरशिप तथा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/विद्यालय के प्रधानाचार्य नदीम ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं बच्चों की बौद्धिक क्षमता का आकलन करने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष इस परीक्षा में भाग लेने का आह्वान किया।विद्यालय के डायरेक्टर रणविजय सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान अखबार द्वारा आयोजित ओलंपियाड परीक्षा कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें अपनी कमजोरियों को दूर करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक और स्कॉलरशिप प्रदान करना अत्यंत सराहनीय पहल है, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मनीष तिवारी, श्रीप्रकाश चौरसिया, साधना सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *