गाजीपुर। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और ऑनलाइन ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के अभियान के तहत थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस के प्रयास से यूपीआई फ्रॉड का शिकार हुए युवक के 20 हजार रुपये कोर्ट के आदेश के माध्यम से वापस कराए गए।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/पुलिस के अनुसार थाना नोनहरा क्षेत्र के ग्राम सुखपुरा निवासी अभिनव प्रधान पुत्र बब्बन प्रधान के साथ यूपीआई के जरिए ऑनलाइन ठगी कर 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी ने पुलिस टीम के साथ मामले की तकनीकी जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश के माध्यम से ठगी गई पूरी 20 हजार रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।धनराशि वापस मिलने पर अभिनव प्रधान ने गाजीपुर पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।