नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्र सुहैल गौर का हुआ सम्मान

Share

चिलकाना। सुल्तानपुर स्थित नव जनोदय इंटर कॉलेज के छात्र सुहैल गौर के नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज पहुंचने पर शिक्षकों ने सुहैल का माल्यार्पण कर,स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा मिष्ठान खिलाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सुहैल गौर ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, वह शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा और मार्गदर्शन का परिणाम है।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/प्रधानाचार्य श्याम कुमार कुमार सैनी ने कहा कि जो विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करते हैं और अपने गुरुजनों का सम्मान करते हैं, वे जीवन में हमेशा ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा ग्रहण करने और निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुनील सैनी, पदम कुमार, अनिल कुमार, सवित कुमार, सोनू धीमान, धीरज सिंह, मोहम्मद यूसुफ, राजकिरण, नलनीश कुमार, मनोज कुमार, अनिता, नीरू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *