चार्ज संभालते ही एक्शन में दिखीं एसडीएम निधि भारद्वाज, तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

Share

नकुड़ (सहारनपुर)। नव नियुक्त उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निधि भारद्वाज ने सोमवार को नकुड़ तहसील का कार्यभार ग्रहण करते ही सख्त तेवर दिखाए। परिचय बैठक के बाद उन्होंने तहसील कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व शामली से स्थानांतरित होकर आईं डिप्टी कलेक्टर निधि भारद्वाज को एसडीएम नकुड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसील कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय, पूर्ति विभाग, तहसीलदार कार्यालय सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी अभिलेख साफ-सुथरे एवं व्यवस्थित ढंग से रखे जाएं तथा कार्यालय परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। एसडीएम निधि भारद्वाज ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप आमजन को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई की जाएगी, जिसमें लोगों की समस्याएं सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार प्रियंक सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सक्सेना, स्टेनो विजय कुमार, अभय प्रताप सिंह सहित तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *