चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Share
शेरकोट । नगर के मोबाइल शॉप के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में शेरकोट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के मुताबिक, ग्राम भनोटी निवासी जैद पुत्र हबीबुर्रहमान ने 13 अक्टूबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 12 अक्टूबर को मोबाइल शॉप के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल संख्या यूपी-20-यू-2684 चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कस्बे के मोहल्ला कायस्थान निवासी अमन पुत्र रफी का नाम सामने आया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।पुलिस ने मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *