राज्य स्तरीय वालीबॉल में दयानंद इंटर कॉलेज ने जीता सिल्वर पदक

Share
कांठ। प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में मुरादाबाद मंडल की टीम ने लगभग 70 वर्षों में पहली बार प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और मंडल का नाम रोशन किया।खेल शिक्षक पदम सिंह के दिशा-निर्देशन में प्रतियोगिता में उतरी मुरादाबाद मंडल की टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने मिर्जापुर, प्रयागराज और कानपुर मंडल की टीमों को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette फाइनल मुकाबला गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम के साथ हुआ, जिसमें मुरादाबाद मंडल की टीम को सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने रजत पदक अपने नाम कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, अध्यक्ष अजय कुमार विश्नोई और प्रधानाचार्य मदन सिंह ने खेल शिक्षक पदम सिंह सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में वैभव, कार्तिक चौहान, उज्जवल वशिष्ठ, वैभव चौधरी, प्रिंस चौहान, विनायक भारद्वाज, वैभव कुमार और विनायक राजपूत शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *