बहराइच (कैसरगंज)। नव नियुक्त प्रदेश सचिव कसीम अहमद ने देश और प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज महंगाई चरम पर है और आम जनता लगातार आर्थिक दबाव झेल रही है। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी की मार से परेशान हैं, वहीं किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उनकी स्थिति और भी दयनीय होती जा रही है।उन्होंने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/severe-heat-will-again-torment-delhi-ncr/ इसके साथ ही रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने घरेलू बजट को बिगाड़ दिया है।कसीम अहमद ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और उनके साथ अन्याय हो रहा है।उन्होंने कहा कि वह किसान, मजदूर, युवा, जवान और समाज के मजलूम वर्ग की आवाज बनकर उनके हक और अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे। साथ ही संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।